20 questions
निम्नलिखित शब्द को पढ़कर उसका विलोम शब्द बताइये |''योग्य ''
दुर्योग्य
अयोग्य
सुयोग्य
निम्नलिखित शब्द को पढ़कर उसका विलोम शब्द बताइये |
''यश'''
सुयश
नीरस
अपयश
निम्नलिखित शब्द को पढ़कर उसका विलोम शब्द बताइये |
''आदि''
अंत
अनादि
आबादी
निम्नलिखित वाक्य के रंगीन छपे शब्दों के विलोम शब्द रिक्त स्थानों में भरिए |
''शिक्षित व्यक्ति सदैव तरक्की करता है , जबकि ........................... व्यक्ति असफल होता है |''
लोभी
निरक्षर
सहपाठी
निम्नलिखित वाक्य के रंगीन छपे शब्दों के विलोम शब्द रिक्त स्थानों में भरिए |
'' मेरा भाई मेरा ...............................हैं , मैं उसका ''अग्रज '' हूँ |
बहुगुणी
अनुज
सहचर
रवि ईश्वर को न मानने वाला मनुष्य है | रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए -
सनाथ
आस्तिक
नास्तिक
“आँखों के सामने” घटित घटना पर विश्वास तो करना ही पड़ेगा |रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए -
प्रत्यक्ष
परोक्ष
प्रत्येक
भारत की “बुरी दशा” देखकर गांधीजी का मन द्रवित हो गया | रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए -
दुर्व्यवहार
दुर्दशा
दीनता
“दोपहर के समय” शालू आराम कर रही थी | रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए -
पूर्वाह्न
मध्याह्न
कालिग्रह
अपराह्न
ममता “कम बोलती” है | रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए -
समभाषी
मृतभाषी
मितभाषी
मृदुभाषी
अनुपम “बहुत ध्यान से” पुस्तक पढ़ रहा था | रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए -
सरलता
धैर्य
तन्मयता
धीरज
निम्लिखित शब्दों में से सही पशु - पक्षी की आवाज का चयन कीजिये -'' तोता ''
टो - टो
टर- टर
टे - टे
ढेंचूँ - ढेंचूँ
निम्नलिखित मुहावरों के सही अर्थ चुनिए -
एड़ी - चोटी का जोर लगाना
कोई ध्यान न देना
बहुत शोर करना
कठिन परिश्रम करना
मुकाबला करना
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्दों के क्रिया विशेषण को पहचानिये - शर्माजी रोज व्यायाम करते हैं ़
स्थानवाचक क्रिया विशेषण
कालवाचक क्रिया विशेषण
परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
रीतिवाचक क्रिया विशेषण
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्दों के क्रिया विशेषण को पहचानिये - पुलिस दल ने उस स्थान को चारों और से घेर लिया ़
स्थानवाचक क्रिया विशेषण
कालवाचक क्रिया विशेषण
परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
रीतिवाचक क्रिया विशेषण
निम्नलिखित वाक्य में विस्मयादिबोधक शब्द के भेद को चुनिए - वाह ! पेड़ों पर सावन के झूले पड़ गए |
हर्षबोधक
क्रोधबोधक
चेतावनीबोधक
भयबोधक
निम्नलिखित वाक्य में विस्मयादिबोधक शब्द के भेद को चुनिए - खबरदार ! आगे मत बढ़ना |
हर्षबोधक
चेतावनीबोधक
घृणाबोधक
भयबोधक
दिए गए उपसर्ग से बने गलत शब्द का चयन कीजिये - '' अप''
अपमान
अपशब्द
अवगुण
अपयश
सही विराम चिह्न का चयन कीजिये -
शब्द अथवा कथन के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कौनसा चिन्ह इस्तेमाल होता है ?
लाघव चिह्न (o)
योजक चिह्न (-)
निर्देशक चिह्न (-)
कोष्ठक [( )]
सही विराम चिह्न का चयन कीजिये -
विस्मय,घृणा, खुशी, आश्यर्च आदि को प्रकट करने के लिए कौनसा चिन्ह इस्तेमाल होता है ?
लाघव चिह्न (o)
योजक चिह्न (-)
निर्देशक चिह्न (-)
विस्मयसूचक चिह्न (!)